1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रक बम विस्फोट में इराक के बाजार में 54 लोगों की मौत : इराकी अधिकारी

ट्रक बम विस्फोट में इराक के बाजार में 54 लोगों की मौत : इराकी अधिकारी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2015 01:09 pm IST,  Updated : Aug 13, 2015 01:11 pm IST

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के एक लोकप्रिय बाजार में आज सुबह हुए एक भीषण ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गयी । दो इराकी पुलिस अधिकारियों ने बताया

ट्रक बम विस्फोट में...- India TV Hindi
ट्रक बम विस्फोट में इराक के बाजार में 54 लोगों की मौत

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के एक लोकप्रिय बाजार में आज सुबह हुए एक भीषण ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गयी । दो इराकी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के भीड़भाड़ वाले सदर सिटी के पड़ोस में जमीला बाजार में आज सुबह ट्रक में विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि इस हमले में 86 लोग घायल हुये हैं। अस्पताल के तीन अधिकारियों ने हताहत लोगों की संख्या के बारे में पुष्टि की है। सभी अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकरी दी क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

अगला स्लािड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश