बगदाद: इराक में हुए सिलसिलेवार कार बम धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में अल खलीस के शिया बहुल शहर में सबसे बड़ा धमाका हुआ। यहां कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 58 लोग घायल हो गए।
देश के अन्य हिस्सों में हुए कार बम धमाकों में 24 अन्य लोग मारे गए।
जुलाई में बाज़ार में हुए आत्मघाती हमले में हुई थी 115 की मौत
जुलाई में, दियाला में भीड़भाड़ भरे बाज़ार में इस्लामिक स्टेट समूह के एक आत्मघाती हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 115 लोगों की मौत हो गई थी। यह इराक की धरती पर लगभग एक दशक में हुआ सबसे घातक हमला था।
अगस्त में बगदाद के जमीला बाज़ार में ट्रक बम विस्फोट में मरे थे 54 बेकसूर लोग
इराक की राजधानी बगदाद के जमीला बाजार में 13 अगस्त को हुए एक भीषण ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई थी। इराक की राजधानी में हो रहे बम विस्फोटों से वहां की जनता परेशान है, बहुत से लोग बगदाद छोड़ कर दूसरे स्थानों पर चले गए हैं।