1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पापुआ न्यू गिनी में 6.3 तीव्रता का भूकंप

पापुआ न्यू गिनी में 6.3 तीव्रता का भूकंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2016 08:56 am IST,  Updated : Jul 26, 2016 08:57 am IST

पापुआ न्यू गिनी के एडमरल्टी द्वीप क्षेत्र में आज तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिकों ने इस भूकंप की जानकारी दी लेकिन उन्होंने प्रशांत महासागर में विनाशकारी सुनामी की आशंका से इंकार किया है।

earthquake- India TV Hindi
earthquake

सिडनी: पापुआ न्यू गिनी के एडमरल्टी द्वीप क्षेत्र में आज तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिकों ने इस भूकंप की जानकारी दी लेकिन उन्होंने प्रशांत महासागर में विनाशकारी सुनामी की आशंका से इंकार किया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह भूकंप पापुआ न्यू गिनी के तट के पास स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 38 मिनट पर आया। भूकंप वाला इलाका लोरेंगाउ से 128 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था।

इसका केंद्र 6.6 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के कारण हुए नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है। हवाई स्थित पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा है कि व्यापक सुनामी की कोई आशंका नहीं है। लगभग 4000 किलोमीटर लंबी प्रशांत ऑस्ट्रेलिया प्लेट पर पड़ने वाले इस द्वीपीय देश में भूकंप आना आम बात है। यह प्लेट भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले रिंग ऑफ फायर का एक हिस्सा है। ऐसा टेक्टोनिक प्लेटों के बीच घर्षण के कारण होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश