1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भूकंप की तीव्रता 6.5, 4 की मौत

चीन में भूकंप की तीव्रता 6.5, 4 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2015 12:31 pm IST,  Updated : Jul 03, 2015 12:50 pm IST

बीजिंग: चीन के पश्चिमोत्तर शिनजियांग प्रांत में शुक्रवार को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर (CENC) ने बताया कि भूकंप

चीन में 6.5 तीव्रता का...- India TV Hindi
चीन में 6.5 तीव्रता का भूकंप, 4 की मौत

बीजिंग: चीन के पश्चिमोत्तर शिनजियांग प्रांत में शुक्रवार को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर (CENC) ने बताया कि भूकंप शिनजियांग के होतान प्रीफैक्चर में आया। स्थानीय प्रशासन ने भूकंप के लिए दूसरे स्तर की आपात प्रतिक्रिया जारी की। सीईएनसी ने बताया कि सुबह नौ बजकर सात मिनट पर पिशान काउंटी में आए इस भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था।

पिशान में एक सरकारी फार्म में काम करने वाले ली हुआ ने 'शिन्हुआ' को बताया कि वह चौथी मंजिल पर स्थित अपने मकान में था कि उसे तीव्र भूकंप महसूस हुआ और यह स्थिति करीब एक मिनट तक रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश