बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के एक व्यस्त बाजार में बुधवार को हुए कार बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई और 87 अन्य घायल हैं। सूत्र ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 64 लोगों की मौत हो गई है और 87 अन्य घायल हुए हैं।
यह विस्फोट उस समय हुआ, जब एक कार सद्र शहर के शिया बहुल मशहूर भीड़ भरे बाजार में घुस गई। इस विस्फोट में कई दुकानें और कारें नष्ट हो गईं, साथ ही आसपास की दुकानों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामी स्टेट समूह अक्सर शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर बगदाद और आस पास विस्फोट करता रहता है।
ईराकी सेना ने इस्लामी स्टेट समूह से फिर यह जमीन जीत ली है। 2014 के दौरान उत्तरी और पश्चिमी बगदाद के इस इलाके में आतंक व्याप्त था। लेकिन पश्चिमी ईराक के एक बड़े इलाके में अभी भी जिहादियों का कब्जा है और वह नियमित रूप से सरकारी इलाकों में बमबारी करते रहते हैं। इराकी अधिकारी ने बताया कि इस्लामिक स्टेट ने बगदाद में हुए इस कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है और विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।