काबुल: अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने 7 सिपाहियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, "अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गर्मसर जिला के बार्ताकी क्षेत्र के एक नाके पर पुलिस के 7 जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी।"
उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पिछले सप्ताह सैन्य अभियान में मारे गए थे 70 आतंकवादी
अफगानिस्तान में पिछले सप्ताह ही 24 घंटे तक आतंकवादियों के खिलाफ चले सैन्य अभियान में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए थे। अफगानी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा था कि सैन्य अभियान के 70 आतंकवादी मारे गए और 43 अन्य घायल हुए और एक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान आठ सनिक भी मारे गए।