1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हवाई हमलों में सीरिया में 70, इराक में 22 आतंकी मारे गए

हवाई हमलों में सीरिया में 70, इराक में 22 आतंकी मारे गए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2015 11:32 pm IST,  Updated : Aug 26, 2015 11:33 pm IST

दमिश्क/बगदाद: सीरिया में लटकिया में सरकारी बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों में बुधवार को कम से कम 70 आतंकी मारे गए। उधर, इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत में हवाई हमले में बुधवार को इस्लामिक

हवाई हमलों में सीरिया...- India TV Hindi
हवाई हमलों में सीरिया में 70, इराक में 22 आतंकी मारे गए

दमिश्क/बगदाद: सीरिया में लटकिया में सरकारी बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों में बुधवार को कम से कम 70 आतंकी मारे गए। उधर, इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत में हवाई हमले में बुधवार को इस्लामिक स्टेट (ISIS) के कम से कम 22 आतंकवादी मारे गए।

सरकारी समाचार एजेंसी साना ने कहा है कि सीरियाई युद्धक विमानों ने अलकायदा से संबंधित नुसरा फ्रंट और इससे संबद्ध आतंकवादी संगठनों के पश्चिमोत्तर लटकिया के सुदूरवर्ती इलाकों में स्थित ठिकानों पर भारी हमले किए, जिसमें कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए।

रपट में कहा गया है कि उत्तरी लटकिया में जारी सैन्य अभियान विद्रोहियों के आपूर्ति मार्ग को छिन्न-भिन्न करने को लक्षित है।

इराक में ISIS के 22 आतंकवादी मारे गए

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांत के एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय युद्धक विमानों ने हदीथा कस्बे के पास बरवाना इलाके में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।

सूत्र ने खुफिया रपटों के हवाले से कहा कि एक अन्य घटना में इराक के एक लड़ाकू विमान ने खल्दिया के पास आईएस आतंकवादियों द्वारा कथिततौर पर इस्तेमाल किए जा रहे दो मकानों पर हमले किए, जिसमें 12 आतंकवादी मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश