1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक में अक्तूबर में मारे गए 700 से ज्यादा लोग: UN

इराक में अक्तूबर में मारे गए 700 से ज्यादा लोग: UN

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2015 11:58 am IST,  Updated : Nov 02, 2015 11:58 am IST

बगदाद: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गत अक्तूबर में इराक में हिंसा में 714 लोग मारे गए। यह संख्या सितंबर में मारे गए लोगों की संख्या (537) से कहीं ज्यादा है। यूनाइटेड नेशन्स असिस्टेंस

इराक में अक्तूबर में...- India TV Hindi
इराक में अक्तूबर में मारे गए 700 से ज्यादा लोग

बगदाद: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गत अक्तूबर में इराक में हिंसा में 714 लोग मारे गए। यह संख्या सितंबर में मारे गए लोगों की संख्या (537) से कहीं ज्यादा है। यूनाइटेड नेशन्स असिस्टेंस मिशन फॉर इराक ने एक बयान में कहा कि अक्तूबर में मारे गए लोगों में से 559 लोग नागरिक थे, जिनमें नागरिक पुलिस के भी लोग थे। 155 लोग इराकी सुरक्षाबलों के सदस्य थे। ये लोग कुर्दिश पेशमरगा, गृह मंत्रालय स्वैट बलों और इराकी सेना के साथ मिलकर लड़ रहे मिलिशिया में शामिल थे।

इन आंकड़ों में अनबार प्रांत में मारे गए लोगों की संख्या शामिल नहीं है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वह ये आंकड़े जुटा नहीं पाया। बयान में कहा गया कि अक्तूबर में घायल हुए नागरिकों की संख्या 1,067 थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश