1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया : हवाई हमले में 71 की मौत

सीरिया : हवाई हमले में 71 की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 09:43 pm IST,  Updated : May 30, 2015 09:43 pm IST

दमिश्क:  सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में आतंकवादियों के कब्जे वाले ठिकानों पर हवाई बमबारी में 71 लोगों की मौत हो गई। एक निगरानी समूह ने शनिवार को मामले की जानकारी दी। निगरानी संस्था सीरिया

सीरिया : हवाई हमले में 71...- India TV Hindi
सीरिया : हवाई हमले में 71 की मौत

दमिश्क:  सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में आतंकवादियों के कब्जे वाले ठिकानों पर हवाई बमबारी में 71 लोगों की मौत हो गई। एक निगरानी समूह ने शनिवार को मामले की जानकारी दी। निगरानी संस्था सीरिया में मानवाधिकार पर्यवेक्षक ने बताया, सीरियाई हेलीकॉप्टरों द्वारा अलेप्पो के पास स्थित अल-शार में कच्चे बैरल बम गिराए गए। इस बमबारी में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए।

ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ने कहा कि इसी बमबारी में अल-बाब शहर में 59 और लोगों की मौत हो गई। बमबारी अलेप्पो की ओर स्थित इलाकों में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों के कब्जे वाले इलाकों में की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या काफी होने के कारण बमबारी में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

अलेप्पो सीरिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यह विद्रोहियों और सरकारी सैनिकों के बीच पिस रहा है। कभी सीरिया की आर्थिक राजधानी रहा अलेप्पो मौजूदा समय में भारी तबाही से जूझ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश