1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में 8 आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान में सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में 8 आतंकवादी ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Oct 22, 2017 05:10 pm IST

इस्लामाबाद पाकिस्तान के कराची शहर में सुरक्षा बलों ने कम से कम 8 आतंकवादियोंको मार गिराया है।

pakistan security forces- India TV Hindi
pakistan security forces

पाकिस्तान: इस्लामाबाद पाकिस्तान के कराची शहर में सुरक्षा बलों ने कम से कम 8 आतंकवादियोंको मार गिराया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शनिवार की रात पाकिस्तान रेंजर्स और आतंकवाद रोधी पुलिस विभाग के कर्मियों ने कराची की एक इमारत को घेर लिया जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

आतंकवादी इसी इमारत में छिपे हुए थे। दो पुलिसकर्मी और एक रेंजर इस अभियान के दौरान घायल हो गए। इमारत से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

रेंजर्स के प्रवक्ता मेजर कंबार रजा ने कहा "पांच आतंकवादी मारे गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय घायल आतंकवादियों की भी मौत हो गई।" 2 आतंकवादियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 आतंकवादी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाए गए जहां उनकी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश