1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर में नष्ट किए गए अवैध टन हाथी दांत

सिंगापुर में नष्ट किए गए अवैध टन हाथी दांत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 04:11 pm IST

सिंगापुर ने दो वर्षों के तहत तस्करों से जब्त किए गए करीब आठ टन हाथी दांत को सोमवार को पीसकर जला दिया।

ivory- India TV Hindi
ivory

सिंगापुर: सिंगापुर ने दो वर्षों के तहत तस्करों से जब्त किए गए करीब आठ टन हाथी दांत को सोमवार को पीसकर जला दिया। करीब 7.9 टन के 2700 से अधिक हाथी दांत एक औद्योगिक रॉक क्रशर में डालकर पीसे गए और फिर उन्हें जला दिया गया। एग्री फूड एंड वेटेनरी ऑथोरिटी ने एक बयान में बताया कि सिंगापुर में पहली बार, जब्त हाथी दांत को नष्ट किया गया है। पहले जब्त हाथी दांत मूल देश को लौटा दिये जाते थे, संग्रहालय को दान कर दिए जाते थे या शिक्षण के लिए दे दिए जाते थे।

नष्ट कर दिए गए 9.6 डालर के ये हाथी दांत जनवरी 2014 और दिसंबर, 2015 चार मौकों पर जब्त किए गए थे। मई, 2015 में करीब 2000 हाथी दांत केन्या से आयी चाय की पत्तियों में छिपा कर रखे गए थे। गृह विभाग के वरिष्ठ मंत्री और राष्ट्रीय विकास मंत्री ने डेसमोंड ली ने कहा, हाथी दांत को सार्वजनिक रूप से नष्ट करने पर कड़ा संदेश जाता है कि सिंगापुर अवैध वन्यजीव व्यापार की निंदा करता है। हाथी दांत को पीसकर हम यह सुनिश्चित करते हैं कि यह फिर बाजार में न पहुंचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश