1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक में धमाका, 80 लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

इराक में धमाका, 80 लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2015 10:13 am IST,  Updated : Jul 18, 2015 10:13 am IST

बगदाद: इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में रमजान के पवित्र महीने के समाप्त होने के अवसर पर एक बाजार में एकत्र हुए कम से कम 80 लोगों की मौत

इराक में धमाका, 80 लोगों...- India TV Hindi
इराक में धमाका, 80 लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

बगदाद: इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में रमजान के पवित्र महीने के समाप्त होने के अवसर पर एक बाजार में एकत्र हुए कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई।

इराकी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खान बेनी साद कस्बे में हुए हमले में कम से कम 50 लोग घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने मृतक संख्या की पुष्टि की है।

अधिकारियों ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर यह बात बताईं।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक संदेश के अनुसार, इस्लामिक स्टेट समूह ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी, लेकिन इसे इस समूह से जुड़े अकाउंटों से पोस्ट किया गया है।

रमजान की शुरुआत से ही इस आशंका के कारण इराक के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी कि सुन्नी आतंकवादी संगठन बगदाद में शिया नीत सरकार को अस्थिर करने के लिए इस मौके का इस्तेमाल नागरिकों पर हमला करने के लिए कर सकते हैं।

पिछले वर्ष इस्लामिक स्टेट समूह ने दियाला प्रांत के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। इराकी बलों और कुर्द के लड़ाकों ने उन इलाकों पर फिर से कब्जा कर लिया है, लेकिन आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष अब भी जारी है। अशांत प्रांत में पिछले वर्ष अगस्त में सुन्नी मस्जिद पर हुए एक हमले में कम से कम 64 लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश