1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया : सेना की बमबारी से 2 दिनों में 90 मरे

सीरिया : सेना की बमबारी से 2 दिनों में 90 मरे

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2015 11:55 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 11:57 pm IST

बेरूत: सीरिया के विभिन्न प्रांतों में पिछले दो दिनों के दौरान सरकारी सेना की बमबारी में 94 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हो गए। निगरानी संस्था, सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स

सीरिया : सेना की बमबारी...- India TV Hindi
सीरिया : सेना की बमबारी से 2 दिनों में 90 मरे

बेरूत: सीरिया के विभिन्न प्रांतों में पिछले दो दिनों के दौरान सरकारी सेना की बमबारी में 94 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हो गए। निगरानी संस्था, सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी। मृतकों में लगभग 20 नाबालिग और 16 महिलाएं शामिल हैं।

सरकारी विमानों ने कुल 390 हवाई हमले किए, जिनमें से 285 विस्फोटक बैरल थे, जिन्हें हेलीकॉप्टर से गिराया गया था।

एसओएचआर ने कहा कि हवाई हमले दमिश्क और उसके उपनगरीय इलाकों दर्रा, कुनेत्र, अलेप्पो, इदलिब, अल-हसाका, दीर अल-जौर, हामा और होम्स में किए गए।

लंदन स्थित इस गैर सरकारी संगठन ने मई के प्रारंभ में आंकड़े जारी कर बताया था इस साल की शुरुआत से अबतक सरकार समर्थित सेना के हमलों में 2,634 लोग मारे जा चुके हैं।

मृतकों में 1,820 नागरिक हैं, जबकि 814 मृतक विभिन्न संगठनों जैसे नुसरा फ्रंट और इस्लामिक स्टेट के लड़ाके हैं।

सीरिया में मार्च 2011 से संघर्ष जारी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, अभी तक इस संघर्ष में 220,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश