1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी प्रोफेसर की मांग, टीचर-स्टूडेंट के रोमांटिक संबंधों पर लगे प्रतिबंध

चीनी प्रोफेसर की मांग, टीचर-स्टूडेंट के रोमांटिक संबंधों पर लगे प्रतिबंध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 05:05 pm IST

बीजिंग: चीन के एक विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने परिसर में शिक्षकों और छात्रों के बीच के रोमांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनकी यह मांग बहुत हद तक कुछ अमेरिकी विश्वविद्यालयों के

Demand to ban romantic relations between teacher and student- India TV Hindi
Demand to ban romantic relations between teacher and student

बीजिंग: चीन के एक विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने परिसर में शिक्षकों और छात्रों के बीच के रोमांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनकी यह मांग बहुत हद तक कुछ अमेरिकी विश्वविद्यालयों के रूख की तरह है। चाइना यूथ डेली में सोमवार को प्रकाशित एक आलेख के अनुसार बीजिंग इंस्टीट्यूरोट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफसर यान यिमिंग ने कहा कि चीन की उच्च शिक्षा में शिक्षकों और छात्रों के बीच अनैतिक संबंध एक बड़ी समस्या बन गयी है।

टीचर और स्टूडेंट्स को रोमांटिक संबंधों का विकास नहीं करना चाहिए

यान ने टीचर और स्टूडेंट्स के बीच रोमांस पर स्पष्ट प्रतिबंध की मांग की है। यान ने अपने आलेख में कहा है कि अमेरिका में पहले से ही यह सामान्य मान्यता है कि शिक्षकों और छात्रों को रोमांटिक संबंध नहीं विकसित करना चाहिए। सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स की आज की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की तुलना में चीन के लोगों ने शिक्षक और छात्र के बीच रोमांस पर अधिक सहिष्णुता दिखायी है और इंटरनेट उपयोग करने वाले 90 प्रतिशत लोगों का मानना है कि परिसर में प्यार करने की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।

महान लेखक लू शून का अपनी एक छात्रा से था बेटा

इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने इस संबंध में कई प्रख्यात लोगों का हवाला दिया है। उन्होंने 20वीं सदी के लेखक लू शून का जिक्र किया जिनकी एक छात्रा से उनका एक बेटा था। अब अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में टीचर और स्टूडेंट के बीच रोमांटिक संबंधों के विकास पर अनैतिक मानकर उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश