1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: पार्किंग में फंसी कार तो महिला ने निकाल दिया जगुआर कार का कचूमर

VIDEO: पार्किंग में फंसी कार तो महिला ने निकाल दिया जगुआर कार का कचूमर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 27, 2016 10:48 am IST,  Updated : May 27, 2016 10:48 am IST

चीन के शियामन शहर में एक महिला तब अपना आपा खो बैठी जब पार्किंग में उनकी रैंज रोवर कार का रास्ता जगुआर कार ने रोक दिया। महिला का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने कार

china- India TV Hindi
china

चीन के शियामन शहर में एक महिला तब अपना आपा खो बैठी जब पार्किंग में उनकी रैंज रोवर कार का रास्ता जगुआर कार ने रोक दिया। महिला का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने कार के मालिक को बुलाने या तलाशने के बजाए ख़ुद ही जगुआर को हटाने का फ़ैसला कर लिया। महिला का तरीका भी नायाब था। उन्होंने अपनी कार रैंज रोवर स्टार्ट की और फिर जेगुआर को तब तक टक्कर मारती रहीं जब तक कि वह रास्ते से हट न गई।   

महिला का कार हटाने का ये नायाब तरीका देखने के लिए भीड़ जमा हो गई जिसने तालियां बजाकर उनकी हौसलाअफ़ज़ाई भी की और तस्वीरें-वीडियो भी खींचे। मज़े की बात ये है कि किसी ने भी उनसे इतनी मंहगी कार का नुकसान करने से नहीं रोका।

china
china

दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ जहां जगुआर का कचूमर निकाला जा रहा था वहीं उसके मालिक का अता-पता ही नहीं था। महिला की ''बहादुरी'' का ख़मियादा अब जगुआर के मालिक को अच्छी तरह भुगतना पड़ेगा क्योंकि कार की काफी बुरी हालत हो गई है।

अगले पेज पर देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश