1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अब्बासी ने कहा, सैन्य तानाशाही ने हमेशा देश के विकास को रोका है

अब्बासी ने कहा, सैन्य तानाशाही ने हमेशा देश के विकास को रोका है

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2017 08:29 am IST,  Updated : Oct 15, 2017 08:29 am IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने शनिवार को कहा कि सैन्य तानाशाही ने हमेशा देश के विकास को रोका है।

Abbasi said, military dictatorship has always stopped...- India TV Hindi
Abbasi said, military dictatorship has always stopped development of the country

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने शनिवार को कहा कि सैन्य तानाशाही ने हमेशा देश के विकास को रोका है। अब्बासी ने एक दिवसीय कराची दौरे के दौरान कराची बंदरगाह पर पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय थोक टर्मिनल के उद्घाटन समारोह में उन्होंने यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को यह निर्णय करना पड़ेगा कि वे सरकार में किसे बिठाना चाहते हैं, किसे नहीं चाहते हैं। (अमेरिका के गाली बकने से ईरानी कभी नहीं डरने वाला: जारिफ)

उन्होंने कहा कि जनता हमेशा उस राजनीतिक पार्टी को चुनती है, जो उनके लिए अच्छा काम करे और जो नेता अच्छा काम नहीं करते, उन्हें घर भेजा जाना चाहिए। अब्बासी ने कहा, "लेकिन इसकी प्रक्रिया लोकतांत्रिक होनी चाहिए और लोगों को यह निर्णय लेना चाहिए।"

उन्होंने सेनाध्यक्ष के उस बयान की खिल्ली उड़ाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश भारी कर्ज में डूब गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) नीत सरकार ने अपने चार वर्षो के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था को स्थिर किया है। उनके अनुसार, मौजूदा सरकार ने पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई सभी बिजली परियोजनाओं को पूरा किया है। इसके अलावा सत्ताधारी पीएमएल-एन द्वारा शुरू की गई एक परियोजना को भी पूरा किया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश