1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन: विस्फोट में अदन के गवर्नर की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

यमन: विस्फोट में अदन के गवर्नर की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

 Written By: IANS
 Published : Dec 06, 2015 06:29 pm IST,  Updated : Dec 06, 2015 06:29 pm IST

अदन: यमन के अदन प्रांत में गवर्नर के वाहन को निशाना बनाकर रविवार को किए गए एक बम हमले में गवर्नर और उनके 6 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने

governor- India TV Hindi
governor

अदन: यमन के अदन प्रांत में गवर्नर के वाहन को निशाना बनाकर रविवार को किए गए एक बम हमले में गवर्नर और उनके 6 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त हमला हुआ अदन के नवनियुक्त गवर्नर मेजर जनरल जफर मोहम्मद साद तवाही जिले से अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। आईएस ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली है। इसने यमन सरकार के खिलाफ और भी हमले करने की धमकी दी है।

यह हाल के महीनों में यमन के शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाकर किया गया दूसरा हमला है। इससे पहले अक्टूबर में अदन के एक होटल में इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक बम हमला हुआ था, जहां उस वक्त यमन के प्रधानमंत्री खालेद बहाह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य ठहरे हुए थे। हालांकि हमले में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सदस्यों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

देश में मार्च से ही शिया हौथी समूह और सरकार के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से देश में सुरक्षा व्यवस्था खराब है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश