काबुल: उत्तर अफगानिस्तान में आयोजित एक विवाह समारोह में गोलीबारी में 21 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। बगलान प्रांत के गवर्नर जावेद बशारत ने कहा कि कल देर रात अंदराब जिले में आयोजित एक विवाह समारोह में शिरकत कर रहे दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि मरने वालों में अधिकतर विवाह समारोह के मेहमान थे और उनकी उम्र 14 से 60 साल के बीच थी। बगलान और उत्तर के अन्य प्रांत तालिबान का तख्ता पलट करने के लिए वर्ष 2001 में अमेरिका द्वारा किए गए हमले के बाद से उग्रवादियों द्वारा किए जाने वाले हमलों के निशाने पर रहे हैं। हालांकि युद्ध का इस्तेमाल अक्सर किसी आपराधिक गतिविधि और निजी झगड़ों को छिपाने के लिए किया जाता है।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें