1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में कार बम विस्फोट में सात की मौत, 10 लोग घायल

काबुल में कार बम विस्फोट में सात की मौत, 10 लोग घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2019 03:56 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 03:56 pm IST

काबुल में बुधवार को सुबह भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक छोटी वैन में विस्फोट हुआ जिसके कारण चार विदेशी नागरिकों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और और दस घायल हो गए। 

काबुल कार ब्लास्ट फाइल फोटो- India TV Hindi
काबुल कार ब्लास्ट फाइल फोटो

काबुल: काबुल में बुधवार को सुबह भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक छोटी वैन में विस्फोट हुआ जिसके कारण चार विदेशी नागरिकों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और और दस घायल हो गए। आतंरिक मंत्रालय प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि बम का लक्ष्य एक कनाडाई सुरक्षा कंपनी गार्डावल्र्ड का वाहन था। उन्होंने बताया कि विस्फोट जिस स्थान पर हुआ वह काबुल हवाई अड्डे के उत्तर में है और आतंरिक मंत्रालय के पास है। 

रहीमी ने कहा, ‘‘विस्फोट के कारण हमारे सात लोग मारे गए और सुरक्षा कंपनी के चार विदेशी सदस्यों सहित दस लोग घायल हो गए।" रहीमी के अनुसार मृतक अफगान नागरिक थे। उन्होंने मारे गए विदेशी व्यक्तियों की नागरिकता की पुष्टि नहीं की। आतंरिक मंत्री मसूद अंदराबी ने कहा कि मृतकों में तेरह साल का एक बच्चा भी शामिल है। आंतरिक मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि कार में एक आत्मघाती हमलावर ने यह विस्फोट किया। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। गौरतलब है कि शहर में तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही सक्रिय हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश