1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विस्फोट में जिला गवर्नर की मौत : अफगानिस्तान

विस्फोट में जिला गवर्नर की मौत : अफगानिस्तान

 Written By: IANS
 Published : May 24, 2015 08:55 am IST,  Updated : May 24, 2015 09:37 am IST

काबुल: अफगानिस्तान के उरुज्गान प्रांत में शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में जिला गवर्नर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने

विस्फोट में जिला...- India TV Hindi
विस्फोट में जिला गवर्नर की मौत : अफगानिस्तान

काबुल: अफगानिस्तान के उरुज्गान प्रांत में शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में जिला गवर्नर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया, "चर्चिनो जिले के गवर्नर मोहम्मद इस्माइल हकयार आज (शनिवार) सुबह अपने दफ्तर जा रहे थे जब शाह मशाद इलाके में बम विस्फोट हो गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।"

हकयार दो साल से चर्चिनो जिले के गवर्नर के रूप में काम कर रहे थे। उनकी छवि एक प्रमुख तालिबान विरोधी व्यक्ति की थी और उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश