1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अब अफगान तालिबान ने भी कहा - मुल्ला उमर नहीं रहा

अब अफगान तालिबान ने भी कहा - मुल्ला उमर नहीं रहा

 Written By: IANS
 Published : Jul 30, 2015 10:57 pm IST,  Updated : Jul 30, 2015 10:57 pm IST

काबुल: अफगान तालिबान ने अपने नेता मुल्ला उमर के मौत की पुष्टि की है, लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी मौत कब और कहां हुई। आतंकवादी संगठन ने एक बयान में कहा, "अफगानिस्तान के इस्लामी

अब अफगान तालिबान ने भी...- India TV Hindi
अब अफगान तालिबान ने भी कहा - मुल्ला उमर नहीं रहा

काबुल: अफगान तालिबान ने अपने नेता मुल्ला उमर के मौत की पुष्टि की है, लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी मौत कब और कहां हुई। आतंकवादी संगठन ने एक बयान में कहा, "अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात (अपदस्थ तालिबान शासन का नाम) तथा दिवंगत मुल्ला मोहम्मद उमर के परिजनों की ओर से आज घोषणा की जाती है कि आमीर अल-मुमिनीन मुल्ला मोहम्मद उमर मुजाहिद का बीमारी से इंतकाल हो गया।"

यह पुष्टि अफगानिस्तान सरकार द्वारा एक दिन पहले उस घोषणा के मद्देनजर सामने आई है, जिसमें उसने उमर के पाकिस्तान के कराची में दो वर्ष से अधिक समय पहले मौत की बात कही थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बयान में उमर के बाद उसकी मौत तालिबान का उसका उत्तराधिकारी कौन होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश