1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफग़ान तालिबान ने मुल्ला मंसूर की मौत की पुष्टि की, नए नेता की घोषणा भी की

अफग़ान तालिबान ने मुल्ला मंसूर की मौत की पुष्टि की, नए नेता की घोषणा भी की

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 10:55 am IST,  Updated : May 25, 2016 10:55 am IST

अफग़ान तालिबान ने अमेरिकी ड्रोन हमले में अपने चीफ मुल्ला अख्तर मंसूर की मौत की पुष्टि कर दी है और साथ ही अपने नए नेता के नाम की घोषणा भी कर दी है। तालिबान ने

Mulla Mansour- India TV Hindi
Mulla Mansour

अफग़ान तालिबान ने अमेरिकी ड्रोन हमले में अपने चीफ मुल्ला अख्तर मंसूर की मौत की पुष्टि कर दी है और साथ ही अपने नए नेता के नाम की घोषणा भी कर दी है। तालिबान ने कहा है कि हैबतुल्ला अखुंदजादा अफग़ान तालिबान का नया चीफ होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी थी मंसूर के खिलाफ ड्रोन हमले की अनुमति

दरअसल अफग़ान तालिबान का प्रमुख मुल्ला मंसूर 21 मई को देर रात पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था, लेकिन तालिबान ने उसकी मौत की पुष्टि अब तक नहीं की थी। उधर, एक अमेरिकी अधिकारी ने उसकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया था कि तालिबानी आतंकवादी पर ये हमला शनिवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के दूरवर्ती क्षेत्र में किया गया था। अधिकारी ने यह भी बताया था कि ड्रोन हमले का निशाना मंसूर ही था। हमले के वक्त मंसूर एक वाहन में था और उसके साथ एक अन्य शख्स भी ड्रोन हमले में मारा गया था। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हवाई हमलों को मंजूरी दी थी।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने मंसूर को बताया था अफग़ान शांति में बाधक

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रेस सचिव पीटर कुक ने जारी बयान में कहा इससे पहले कहा था, "मंसूर तालिबान का  नेता रहा है और वह काबुल सहित पूरे अफगानिस्तान में आतंकवादी हमलों की योजना बनाने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है, जो अफगानिस्तान के नागरिकों, सुरक्षाबलों, हमारे सुरक्षाकर्मियों और गठबंधन सहयोगियों के लिए खतरा बना रहा।" बयान के मुताबिक, "मंसूर अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच शांति एवं सुलह प्रक्रिया में बाधक रहा है। वह तालिबान के नेताओं को अफगानिस्तान सरकार के साथ शांति वार्ता में शामिल होने से रोकता रहा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश