1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: 13 नागरिकों की गोली मारकर हत्या

अफगानिस्तान: 13 नागरिकों की गोली मारकर हत्या

 Written By: IANS
 Published : Sep 05, 2015 11:46 pm IST,  Updated : Sep 05, 2015 11:50 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी बाख प्रांत में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने 13 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय अधिकारी अब्दुल रहीम ने कहा, "बाख

अफगानिस्तान: 13...- India TV Hindi
अफगानिस्तान: 13 नागरिकों की गोली मारकर हत्या

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी बाख प्रांत में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने 13 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय अधिकारी अब्दुल रहीम ने कहा, "बाख प्रांत के जारी जिले में हथियारबंद व्यक्तियों के समूह ने दो सार्वजनिक वाहनों को रोका और 13 यात्रियों को गोली मार दी।" हमलावर संभवत: तालिबान आतंकवादी थे।

अशरफ गनी ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने के संकेत दिए

अफगानिस्तान सरकार आतंकवाद को कुचलने और पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने को लेकर मिलेजुले संकेत दिए हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता पिछले माह काबुल में आतंकवादी हमले के बाद बेपटरी हो गई। समाचार-पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रपट के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज की गनी से हुई मुलाकात के बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार रहेगा या रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलेगी।

गनी ने एक बार फिर कहा कि उनकी नीति पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों की है और पाकिस्तान के साथ भी वह ऐसा ही चाहते हैं। लेकिन उन्होंने पाकिस्तान में मौजूद उन अज्ञात तत्वों की ओर भी संकेत किए, जो अफगानिस्तान में शांति नहीं चाहते हैं।

अजीज चार-पांच सितम्बर को काबुल में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे थे। इसी दौरान अजीज की गनी से मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं ने काबुल में बीते माह हुए हमलों के बाद रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर करने पर चर्चा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश