1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 8 की मौत

अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 8 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Aug 07, 2015 08:42 pm IST,  Updated : Aug 07, 2015 08:42 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को एक ट्रक बम हमले में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 से अधिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के

अफगानिस्तान में बम...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 8 की मौत

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को एक ट्रक बम हमले में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 से अधिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पुलिस सूत्र का कहना है कि हमला शाह शाहिद इलाके में एक सैन्य छावनी के नजदीक हुआ। हमले में मारे गए सभी लोग आम नागरिक थे।

दिन के समय में यातायात पुलिस के प्रतिबंध के कारण काबुल में ट्रकों को आवाजाही की इजाजत नहीं है।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन और समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अप्रैल के महीने से ही तालिबान विद्रोहियों के आक्रामकरुख को देखा जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र मिशन के आंकड़ों के अनुसार इस साल तालिबान आतंकवादियों द्वारा पहले 6 महीनों में अफगानिस्तान के विभिन्न स्थानों पर हमला किया गया, जिनमें करीब 1,600 नागरिकों की जान गई और 3,300 से अधिक घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश