1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बम धमाके के बाद अफगानिस्तान ने रद्द किया पाकिस्तान से मैच

बम धमाके के बाद अफगानिस्तान ने रद्द किया पाकिस्तान से मैच

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 04:25 pm IST

अफगानिस्तान ने बम धमाके के बाद पाकिस्तान से प्रस्तावित होम एंड अवे क्रिकेट मुकाबले रद्द कर दिये हैं क्योंकि आतंकवादियों पर देश की खुफिया एजेंसी ने इसमें कथित रूप से इस्लामाबाद का हाथ होने की बात कही है।

afghanistan cancel the cricket match with pakistan after...- India TV Hindi
afghanistan cancel the cricket match with pakistan after kabul bomb blast

काबुल: अफगानिस्तान ने बम धमाके के बाद पाकिस्तान से प्रस्तावित होम एंड अवे क्रिकेट मुकाबले रद्द कर दिये हैं क्योंकि आतंकवादियों पर देश की खुफिया एजेंसी ने इसमें कथित रूप से इस्लामाबाद का हाथ होने की बात कही है। (चीन में लागू हुआ सबसे विवादित साइबर कानून)

पाकिस्तान को इस साल के अंत में काबुल में अपना पहला ट्वेंटी20 मैच खेलना था। काबुल में जुलाई या अगस्त में होने वाले मुकाबले के बाद पाकिस्तान में एक मैच खेला जाना था और एक पूर्ण सीरीज खेलने की भी योजना थी।

लेकिन शहर में हुए ट्रक बम धमाके के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कड़े शब्दों में बयान जारी करते हुए मैचों को रद्द कर दिया है, इसमें कम से कम 90 लोगों की मौत हो गयी थी। किसी भी समूह ने बुधवार को हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा नहीं किया है, हालांकि तालिबान ने इसमें शामिल होने से इनकार किया है। अफगान बोर्ड ने फेसबुक पेज पर लिखा, एसीबी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ इस तरह से सभी तरह के क्रिकेट मैचों और पारस्परिक संबंधों को रद्द करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश