1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Afghanistan Crisis: बानू में घुटनों पर तालिबान! जिला प्रमुख सहित 50 ढेर, 20 को बंदी बनाया

Afghanistan Crisis: बानू में घुटनों पर तालिबान! जिला प्रमुख सहित 50 ढेर, 20 को बंदी बनाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2021 06:35 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 10:42 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर 15 अगस्त को कब्जा करने वाला तालिबान अब देश में नई सरकार बनाने की तैयारी में है लेकिन उसे कई जगहों पर प्रतिरोध बलों से करारा जवाब मिल रहा है।

Afghanistan Crisis: बानू में घुटनों पर तालिबान! जिला प्रमुख सहित 50 ढेर, 20 को बंदी बनाया- India TV Hindi
Afghanistan Crisis: बानू में घुटनों पर तालिबान! जिला प्रमुख सहित 50 ढेर, 20 को बंदी बनाया Image Source : AP/PTI

बानू (बगलान प्रांत, अफगानिस्तान): अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर 15 अगस्त को कब्जा करने वाला तालिबान अब देश में नई सरकार बनाने की तैयारी में है लेकिन उसे कई जगहों पर प्रतिरोध बलों से करारा जवाब मिल रहा है। कई जिलों में प्रतिरोध बलों से तालिबान को कड़ी टक्कर मिल रही है। अफगानिस्तान के बगलान प्रांत के अंद्राब में तालिबानी लड़ाकों के साथ संघर्ष जारी है।

ऐसे में बानू जिले में प्रतिरोध बलों ने तालिबान के जिला प्रमुख सहित 50 तालिबानियों को ढेर कर दिया गया है। इतना ही नहीं, करीब 20 तालिबानी लड़ाकों को बंदी भी बना लिया गया है। पंजशीर प्रोविनेंस ने ट्वीट कर बताया है कि तालिबान का बानू जिला प्रमुख मारा गया है। उसके तीन साथी भी ढेर कर दिए गए।

पंजशीर प्रोविनेंस ट्वीट में आगे बताया कि अंद्राब के विभिन्न इलाकों में लगातार दोनों गुटों के बीच टकराव चल रहा है। फज्र इलाके में 50 तालिबानियों को मारा गया और 20 अन्य को बंदी बना लिया गया है। हालांकि, इस दौरान प्रतिरोध बल का 1 सदस्य मारा गया और छह अन्य घायल हो गए।

पंजशीर में भीषण लड़ाई की खबर, नॉर्दन अलायंस का दावा- 300 तालिबानी ढेर

इससे पहले सोमवार को ही पंजशीर में भीषण लड़ाई की खबरें आईं। तालिबान ने पंजशीर को घेरने के लिए दस हजार लड़ाके भेजे हैं। अहमद मसूद की सेना नॉर्दन अलायंस ने दावा किया है कि उन्होंने 300 तालिबानियों को मार गिराया है। ये इलाका अब तक तालिबान से अछूता रहा है लेकिन अब तालिबान इस इलाके पर कब्जा करना चाहता है।

हालांकि, पंजशीर के शेर कहे जाने वाले अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद तालिबान के रास्ते पर चट्टान बनकर खड़े हैं। अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह और बल्ख प्रांत के पूर्व गवर्नर की सैन्य टुकड़ी भी अहमद मसूद के साथ है। अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान को देख लेने की धमकी दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश