1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान: 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादी ढेर

 Written By: IANS
 Published : Sep 06, 2015 07:47 pm IST,  Updated : Sep 06, 2015 08:17 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान में शनिवार से अब तक सैन्य अभियानों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं। यह जानकारी शनिवार को देश के रक्षा मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय

100 से अधिक तालिबानी...- India TV Hindi
100 से अधिक तालिबानी आतंकवादी ढेर

काबुल: अफगानिस्तान में शनिवार से अब तक सैन्य अभियानों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं। यह जानकारी शनिवार को देश के रक्षा मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "अफगान नेशनल आर्मी ने पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में सैन्य अभियान चलाए हैं, जिनमें हथियारबंद 103 तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं और 97 आतंकवादी घायल हुए हैं। वहीं 10 अन्य को गिरफ्तार किया गया है।"

सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के साथ ही सड़क किनारे लगाए गए कुछ बम और बारूदी सुरंगों का भी पता लगाया है।

बीते 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों के साथ हुई हिंसक झड़पों और सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में सेना के 17 जवान मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें - PHOTOS: भारत के इस आईलैंड पर बसती है मौत

              30 करोड़ का सोना मिला 300 साल पहले डूबे जहाज़ से

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश