1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. झुके राष्ट्रपति अशरफ गनी, तालिबान कैदियों की रिहाई के आदेश पर किए हस्ताक्षर

झुके राष्ट्रपति अशरफ गनी, तालिबान कैदियों की रिहाई के आदेश पर किए हस्ताक्षर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2020 07:22 am IST,  Updated : Mar 11, 2020 07:22 am IST

हाल के चुनावों में जीत दर्ज करने वाले अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को एक बहुप्रतीक्षित आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।

Ashraf Ghani- India TV Hindi
Ashraf Ghani Image Source : AP

अमेरिका और तालिबान के बीच पिछले महीने हुए समझौते की एक अहम शर्त आज पूरी हो गई है। हाल के चुनावों में जीत दर्ज करने वाले अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को एक बहुप्रतीक्षित आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इससे अफगानिस्तान की जेलों में बंद तालिबान कैदियों की रिहाई में आसानी होगी। गौरतलब है कि गनी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद ही इस पर हस्ताक्षर किए। 

इसके बारे में घोषणा करते हुए राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेडिक सेदिक्की ने कहा कि अफगानिस्तान सरकार कितने तालिबानी कैदी रिहा किए जाएंगे, इससे जुड़ी पूरी जानकारी बुधवार को साझा की जाएगी। उन्होंने कहा,राष्ट्रपति गनी ने आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जो तालिबान और अफगान सरकार के बीच बातचीत की शुरुआत के लिए एक स्वीकृत ढांचे के मुताबिक तालिबान कैदियों की रिहाई का रास्ता आसान करेगा।

बता दें कि अमेरिका तालिबान समझौते के बाद गनी ने रिहा करने की तालिबान की मांग को खारिज कर दिया था। इसके बाद तालिबान ने अफगान सेना पर पिछले कुछ समय में काफी हमले किए थे। गत 29 फरवरी को अमेरिका और तालिबान ने कतर में लंबे समय से प्रतीक्षित शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते की सबसे अहम शर्त 10 मार्च तक 5,000 तालिबान कैदी जेल से रिहा करने की थी। जिस पर अब अमल होता दिख रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश