1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: पाक वाणिज्य दूतावास के पास आतंकवादी हमला, सात की मौत

अफगानिस्तान: पाक वाणिज्य दूतावास के पास आतंकवादी हमला, सात की मौत

 Written By: PTI
 Published : Jan 13, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Jan 13, 2016 05:56 pm IST

जलालाबाद: अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के पास एक आत्मघाती विस्फोट हुआ और उसके बाद उग्रवादियों ने चार घंटे तक गोलीबारी की, जिससे कम से कम सात अफगान रक्षाकर्मी मारे गए।

Afghanistan: terrorist attack near Pakistan consulate, 7...- India TV Hindi
Afghanistan: terrorist attack near Pakistan consulate, 7 killed

जलालाबाद: अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के पास एक आत्मघाती विस्फोट हुआ और उसके बाद उग्रवादियों ने चार घंटे तक गोलीबारी की, जिससे कम से कम सात अफगान रक्षाकर्मी मारे गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने ट्विटर पर बताया, आतंकवादी हमले के परिणामस्वरूप हमारे सात सुरक्षाकर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।

इसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। स्थानीय अफगान अधिकारियों ने बताया कि वे लोग वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए हमले की जांच कर रहे हैं। दूतावास भारतीय राजनयिक मिशन के समीप ही है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने एएफपी को बताया, आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए थे औऱ गोलीबारी इसके बाद करीब चार घंटे तक जारी रही। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।

उन्होंने बताया, यह घटना पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के पास हुई लेकिन अभी हम पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि क्या यह हमला योजनाबद्ध था। अब तक किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस माह हमलों में दो बार भारतीय हितों को निशाना बनाया गया। एक हमला मजार ए शरीफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुआ और दूसरे हमले में उग्रवादियों ने भारत के उत्तरी राज्य पंजाब में वायुसेना के एक स्टेशन को निशाना बनाया।

कल मंगलवार को जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास एक छोटा बम फटा था लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ताजा हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब तालिबान के साथ रूकी हुई शांति वार्ता को पुनर्जीवित करने के लिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान, अमेरिका और चीन के प्रतिनिधियों के बीच सोमवार को इस्लामाबाद में बातचीत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश