तेहरान: अयातुल्ला अली खुमैनी ने एक बार फिर धमकी दी है कि 25 साल में इज्राइल खत्म हो जाएगा। अयातुल्ला अली खुमैनी ईरान के धार्मिक नेता है। खुमैनी का कहना है कि परमाणु करार के अलावा ईरान किसी भी मुद्दे पर अमेरिका के साथ बात नहीं करेगा। खुमैनी ने अमेरिका एक बार फिर ग्रेट शैतान कहा है। उनका कहना है कि कुछ लोग सोचते है कि परमाणु करार की वजह से इज्राइल को ईरान से कोई परेशानी नहीं होगी। इस पर खुमैनी का कहना है कि 25 साल देखने के लिए इज्राइल बचेगा ही नहीं यहूदी राज नाम की चीज़ जल्दी ही खत्म हो जाएगी।
कुछ आलोचकों के अनुसार खुमैनी के इस बयान की वजह से इरान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इरान लंबे समय से इज्राइल के खात्मे के प्रयास कर रहा है। तथा फलस्तीनी आतंकी संगठनों की मदद कर रहा है।