1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्राइल ने हमले के बाद यरूशलम के पुराने शहर में पाबंदी लगाई

इस्राइल ने हमले के बाद यरूशलम के पुराने शहर में पाबंदी लगाई

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2015 11:30 am IST,  Updated : Oct 05, 2015 11:30 am IST

यरूशलम: इस्राइल ने अपने दो नागरिकों की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के कारण फैली हिंसा के बाद यरूशलम के पुराने शहर से फलस्तीनी नागरिकों के निकलने पर रोक लगा दी है और प्रधानमंत्री बेंजामिन

हमले के बाद यरूशलम के...- India TV Hindi
हमले के बाद यरूशलम के पुराने शहर में पाबंदी लगाई

यरूशलम: इस्राइल ने अपने दो नागरिकों की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के कारण फैली हिंसा के बाद यरूशलम के पुराने शहर से फलस्तीनी नागरिकों के निकलने पर रोक लगा दी है और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि फलस्तीनी आतंक के खिलाफ वह मरते दम तक लड़ेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के बाद कल इस्राइल पहुंचने पर नेतन्याहू ने फौरन अपने आला सुरक्षा अधिकारियों की बैठक बुलायी। उनके कार्यालय की ओर से जारी एक वीडियो में अपने संबोधन में उन्होंने कहा है, इस तरह के कदमों के साथ ही आतंकियों के घरों को नेस्तनाबूद करने के लिए कार्रवाई तेज की जाए।

पुलिस ने रविवार को पुराने शहर में पाबंदी की घोषणा की और यह दो दिनों तक जारी रहेगी। सिर्फ इस्राइली नागरिकों, पर्यटकों, क्षेत्र के निवासियों, कारोबारियों और छात्रों को आने-जाने की अनुमति होगी। संवेदनशील अल अक्सा मस्जिद परिसर में केवल 50 से ज्यादा उम्र के लोग जा सकेंगे। महिलाओं की उम्र पर कोई पाबंदी नहीं होगी। फलस्तीनी हमलावर ने शनिवार की शाम यरूशलम के पुराने शहर में दो इस्राइली नागरिकों की हत्या कर दी थी जिसके बाद सुरक्षा पाबंदी लगायी गयी।

इसे भी पढ़ें: एक ऐसा देश जिसे आप घूम सकते हैं दो घंटे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश