1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पंजाब के दिवंगत गवर्नर का अगवा बेटा पांच साल बाद मिला

पंजाब के दिवंगत गवर्नर का अगवा बेटा पांच साल बाद मिला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 09, 2016 08:09 am IST,  Updated : Mar 09, 2016 08:09 am IST

कराची: पंजाब के दिवंगत गवर्नर सलमान तसीर के अगवा बेटे को पाकिस्तान के संकटग्रस्त बलूचिस्तान प्रांत से एक सुरक्षा अभियान में बरामद कर लिया गया। वह पांच साल पहले लापता हो गया था। वरिष्ठ पुलिस

punjab- India TV Hindi
punjab

कराची: पंजाब के दिवंगत गवर्नर सलमान तसीर के अगवा बेटे को पाकिस्तान के संकटग्रस्त बलूचिस्तान प्रांत से एक सुरक्षा अभियान में बरामद कर लिया गया। वह पांच साल पहले लापता हो गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एजाज घोराया ने इस बात की पुष्टि की है कि सुरक्षा एवं खुफिया अधिकारियों ने शाहबाज को क्वेटा शहर के बाहरी इलाके से बरामद किया। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल सुरक्षित स्थिति में है और उसे जल्द ही लाहौर ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि उसे 26 अगस्त 2011 को लाहौर के पास गुलबर्ग इलाके से अगवा कर लिया गया था।

इससे पहले शाहबाज तासीर के बारे में यह नहीं बताया गया कि वह कहां है। इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि उसका अपहरण करने वाले ग्रुप ने उसे बंधक बनाकर रखा है और वह उसके बदले सलमान तासीर के हत्यारे मुमताज कादरी तथा अन्य बंदियों की रिहाई की मांग कर रहा है। शाहबाज तासीर की रिहाई उसके पिता समलान तासीर के हत्यारे मुमताज कादरी को अडियाला जेल में फांसी दिए जाने के बाद हो सकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश