बीजिंग: अग्निशमन के एक मॉक ड्रिल के दौरान धुएं में दम घुटने के बाद करीब 165 छात्रों को अस्पताल में भर्ती करया गया जिसमें से 10 की हालत गंभीर है। यह घटना चीन के उत्तर-पश्चिमी गांसू प्रांत के एक स्कूल में हुई। एक आधिकारिक बयान में आज बताया गया कि तियानशूई सिटी के जूनियर मिड्ल स्कूल के 165 छात्रों को चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
सरकार ने कहा कि कल मॉक ड्रिल में 412 छात्रों ने भागीदारी की थी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक धुआं में दम घुटने के कारण अधिकतर छात्रों को खांसी और उल्टी होने लगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार नियोजन आयोग की ओर से भेजा गया विशेषग्यों का एक दल उपचार में सहयोग के लिए आज तड़के तिशनशी पहुंचा।