1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपीन में तबाही के बाद अब चीन की ओर बढ़ रहा है प्रचंड तूफान

फिलीपीन में तबाही के बाद अब चीन की ओर बढ़ रहा है प्रचंड तूफान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2018 09:30 am IST,  Updated : Sep 16, 2018 09:30 am IST

प्रचंड तूफान मंगखुत उत्तरी फिलीपीन में तबाही मचाने के बाद अब रविवार को हांगकांग और दक्षिण चीन की ओर बढ़ रहा है। फिलीपीन में आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ आए तूफान के कारण भूस्खलन तथा मकान गिरने की घटनाओं में कम से कम 12 लोग मारे गए। दुनिया में इस साल का यह सबसे शक्तिशाली तूफान है।

phillipines- India TV Hindi
phillipines

टुग्वेगाराओ: प्रचंड तूफान मंगखुत उत्तरी फिलीपीन में तबाही मचाने के बाद अब रविवार को हांगकांग और दक्षिण चीन की ओर बढ़ रहा है। फिलीपीन में आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ आए तूफान के कारण भूस्खलन तथा मकान गिरने की घटनाओं में कम से कम 12 लोग मारे गए। दुनिया में इस साल का यह सबसे शक्तिशाली तूफान है। हवाई स्थित संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र ने बताया कि इस तूफान के रास्ते में 50 लाख से ज्यादा लोग हैं। मंगखुत जब फिलीपीन पहुंचा तो चार श्रेणी के अटलांटिक तूफान के बराबर तेज हवाएं और आंधी चली। (मुश्किल में हैं चीन के ईसाई, ढहाए जा रहे हैं चर्च, प्रार्थना करने के लिए नहीं बची कोई जगह )

तूफान के कारण चीन और फिलीपीन के बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी की यात्रा टालने की सहमति बनी है। तूफान के कारण करीब 150 उड़ानों को रद्द करना पड़ा और साथ ही समुद्र मार्ग से भी यात्रा बंद करनी पड़ी। हांगकांग आब्जर्वेटरी ने कहा कि हालांकि मंगखुत थोड़ा सा कमजोर पड़ा है लेकिन इसका प्रभाव अब भी प्रचंड है। यह अपने साथ तेज हवाएं और बारिश लेकर आ रहा है।

फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते के सलाहकार फ्रांसिस टोलेंतिनो ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण हुए भूस्खलन तथा मकान गिरने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो साल का बच्चा भी है जो अपने माता-पिता के साथ मारा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश