1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन में हौती समूह के खिलाफ हवाई हमले जारी

यमन में हौती समूह के खिलाफ हवाई हमले जारी

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 08:09 am IST,  Updated : May 20, 2015 08:44 am IST

सना: यमन में पांच दिनों का संघर्ष-विराम खत्म होने के एक दिन बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने यहां मंगलवार को शिया हौती समूह तथा पूर्व रिपब्लिकन गार्ड के नियंत्रण

यमन में हौती समूह के...- India TV Hindi
यमन में हौती समूह के खिलाफ हवाई हमले जारी

सना: यमन में पांच दिनों का संघर्ष-विराम खत्म होने के एक दिन बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने यहां मंगलवार को शिया हौती समूह तथा पूर्व रिपब्लिकन गार्ड के नियंत्रण वाले इलाकों पर बमबारी की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने फाज अतन पहाड़ पर हौती तथा पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के वफादार सुरक्षाबलों के मिसाइल डिपो पर हमले किए।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, लड़ाकू विमानों ने पूर्वी सना के नोकम पहाड़ पर हौती के नियंत्रण वाले सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।

पश्चिम में स्थित शहर अल-होदायदा के निवासियों ने भी हौती के ठिकानों पर हो रहे हवाई हमलों को देखा।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, रविवार को संघर्ष-विराम की अवधि खत्म होने के बाद सऊदी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने दक्षिण में स्थित शहर अदन में शिया हौती समूह के खिलाफ हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए।

लड़ाकू विमानों ने राष्ट्रपति भवन परिसर तथा अदन हवाईअड्डे को भी निशाना बनाया, क्योंकि दोनों स्थान हौती के नियंत्रण में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश