1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नए तालिबान नेता के प्रति अलकायदा चीफ रहेगा वफादार, लिया संकल्प

नए तालिबान नेता के प्रति अलकायदा चीफ रहेगा वफादार, लिया संकल्प

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2016 09:11 am IST,  Updated : Jun 12, 2016 09:11 am IST

अलकायदा प्रमुख आयमान अल जवाहिरी ने नए अफगान तालिबान नेता हैबतुल्ला अखुंदजदा के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया है।

ayman al jawahiri- India TV Hindi
ayman al jawahiri

दुबई: अलकायदा प्रमुख आयमान अल जवाहिरी ने नए अफगान तालिबान नेता हैबतुल्ला अखुंदजदा के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया है। हैबतुल्ला से पहले अफगान तालिबान नेता रहे मुल्ला मंसूर को एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मार गिराया गया था।

अमेरिका स्थित निगरानी संस्था साइट इंटेलिजेंस ग्रुप ने शनिवार को बताया कि जवाहिरी ने इंटरनेट पर डाले गए 14 मिनट के एक वीडियो और ऑडियो संदेश में यह संकल्प लिया।

इस संदेश में अल-कायदा संस्थापक ओसामा बिन लादेन की तस्वीरें भी दिखाई गईं । साल 2011 में पाकिस्तान में अमेरिकी विशेष बलों ने ओसामा को मार गिराया था।

मुल्ला मंसूर की मौत के बाद पिछले महीने हैबतुल्ला को अफगान तालिबान ने अपना नया नेता घोषित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश