1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी हवाई हमले में अलकायदा के प्रमुख कमांडर की मौत

अमेरिकी हवाई हमले में अलकायदा के प्रमुख कमांडर की मौत

 Written By: PTI
 Published : Jul 24, 2015 10:40 pm IST,  Updated : Jul 24, 2015 10:40 pm IST

अरबिल (अफगानिस्तान): अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में आत्मघाती हमलों का जिम्मा संभालने वाले अलकायदा के एक वरिष्ठ कमांडर और दो अन्य आतंकवादियांे की मौत हो गई। पेंटागन ने आज इराक में अमेरिकी रक्षा मंत्री

अमेरिकी हवाई हमले में...- India TV Hindi
अमेरिकी हवाई हमले में अलकायदा के प्रमुख कमांडर की मौत

अरबिल (अफगानिस्तान): अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में आत्मघाती हमलों का जिम्मा संभालने वाले अलकायदा के एक वरिष्ठ कमांडर और दो अन्य आतंकवादियांे की मौत हो गई।

पेंटागन ने आज इराक में अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के साथ यात्रा कर रहे संवाददाताओं को जारी बयान में कहा कि 11 जुलाई को पकतिका प्रांत में हुए हमले में अलकायदा के प्रमुख संचालन कमांडर अबू खलील अल सुदानी की मौत हो गई।

बयान में कहा गया कि अल सुदानी हमले में मारे गये तीन ज्ञात हिंसक चरमपंथियों में से एक था। अल सुदानी की मौत अलकायदा के संचालन को दुनिया भर में और कमजोर करेगी।

पेंटागन ने सुदानी को शूरा का वरिष्ठ सदस्य और अलकायदा के आत्मघाती एवं विस्फोट संचालन मामलों का प्रमुख बताया और कहा कि उसका सीधा संबंध अमेरिका के खिलाफ हमले की साजिश रचने से है।

बयान में कहा कि उसने गठबंधन, अफगान तथा पाकिस्तानी बलों के खिलाफ अभियान चलाए और अलकायदा नेता आयमर अल जवाहिरी के साथ करीबी संबंध कायम रखे।

बयान में कार्टर ने कहा कि सुदानी की मौत ने अफगानिस्तान में नाटो बलों के कमांडर जनरल जॉन कैम्पबेल और उनके सैनिकों द्वारा अलकायदा के खिलाफ जंग में किये गये कार्यों को रेखांकित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश