1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में दोबारा शुरू किया गया सभी भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण

नेपाल में दोबारा शुरू किया गया सभी भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2020 04:26 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 04:26 pm IST

नेपाल में केबल टेलीविजन संचालक संघ ने दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय निजी समाचार चैनलों पर नेपाल की राष्ट्रीय भावना आहत करने वाली खबरें प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए उनके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। 

All Indian news channels again on air in nepal । नेपाल में दोबारा शुरू किया गया सभी भारतीय न्यूज चैन- India TV Hindi
नेपाल में दोबारा शुरू किया गया सभी भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण Image Source : FILE

काठमांडू. नेपाल में एकबार फिर से उन भारतीय समाचार चैनलों का प्रसारण शुरू कर दिया गया है, जिनपर कुछ दिनों पहले बैन लगाया गया था। नेपाल में डिश होम कंपनी के एमडी सुदीप आचार्या ने बताया कि उनकी कंपनी ने उन सभी भारतीय चैनलों का प्रसारण शुरू कर दिया है, जिन पर कुछ दिनों पहले बैन लगाया गया था। आपको बता दें कि नेपाल में केबल टेलीविजन संचालक संघ ने दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय निजी समाचार चैनलों पर नेपाल की राष्ट्रीय भावना आहत करने वाली खबरें प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए उनके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश