1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पूर्व चीनी राष्ट्रपति के खास सहयोगी पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

पूर्व चीनी राष्ट्रपति के खास सहयोगी पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 11:45 pm IST,  Updated : May 13, 2016 11:45 pm IST

बीजिंग: चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू चिंताओ के एक करीब सहयोगी को आज रिश्वत लेने, अवैध तौर पर सरकारी गोपनीय सूचनाएं हासिल करने और सत्ता के दुरूपयोग के लिये आरोपित किया गया। राष्ट्रपति शी चिनपिंग

Ling, a close aide of former Chinese president- India TV Hindi
Ling, a close aide of former Chinese president

बीजिंग: चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू चिंताओ के एक करीब सहयोगी को आज रिश्वत लेने, अवैध तौर पर सरकारी गोपनीय सूचनाएं हासिल करने और सत्ता के दुरूपयोग के लिये आरोपित किया गया। राष्ट्रपति शी चिनपिंग के हाईप्रोफाइल भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के निशाने पर पिछले शासन के बड़े सत्ताकेंद्र हैं।

लिंग जिहुआ (50) का हू प्रशासन में चीनी पीपुल्स की पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के यूनाईटेड फ्रंट वर्क विभाग के प्रमुख के तौर पर सत्ता में अच्छा खासा दबदबा था, लेकिन उनका तिलिस्म टूटा और शी के सत्ता में आने के बाद सालभर बाद वह जांच से घिर गए। चीन के सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट (एसपीपी) ने एक बयान में कहा कि जांच के बाद तियानजिन म्युनिसपल पीपुल्स के प्रोक्यूरेटोरेट की नंबर वन शाखा को इस मामले में क्षेत्राधिकार इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया गया है।

लिंग की हाईप्रोफाइल दुनिया तब भरभरा गयी जब उनका बेटा मार्च, 2012 को 83000 डालर की फेरारी स्पोर्ट्स कार हादसे में मारा गया। इस कार में एक निर्वस्त्र और दूसरी अर्धनिर्वस्त्र महिला भी थी जो घायल हो गयीं। जांच में लीपापोती का आरोप लगा। अभियोजक ने कहा कि लिंग ने रिश्वत लेने, दोस्तों को लाभ पहुंचाने, अवैध रूप से सरकारी सूचनाएं हासिल करने के लिए सरकार में अपने पदों का दुरूपयोग किया। वैसे अभियोजक ने सूचनाओं का ब्योरा नहीं दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश