1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, दर्जनों वेबसाइट्स पर लगाई रोक

ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, दर्जनों वेबसाइट्स पर लगाई रोक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2021 09:24 am IST,  Updated : Jun 23, 2021 09:24 am IST

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह एक ऐसा कदम है, जिसे ईरानी मीडिया पर एक दूरगामी कार्रवाई के रूप में देखा जा सकता है। 

ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, दर्जनों वेबसाइट्स पर लगाई रोक - India TV Hindi
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, दर्जनों वेबसाइट्स पर लगाई रोक  Image Source : PTI

दुबई: अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को ईरान सरकार से संबद्ध कई ‘न्यूज वेबसाइट’ पर रोक लगा दी। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह एक ऐसा कदम है, जिसे ईरानी मीडिया पर एक दूरगामी कार्रवाई के रूप में देखा जा सकता है। अमेरिकी अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि अमेरिका ने करीब तीन दर्जन वेबसाइट बंद की हैं, जिनमें से अधिकतर ईरान द्वारा किए जाने वाले दुष्प्रचार प्रयासों से जुड़ी थीं। अमेरिकी सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने अमेरिकी सरकार द्वारा वेबसाइट बंद करने की घोषणा की, लेकिन इस मामले पर कोई विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई। यह कदम विश्व शक्तियों के तेहरान के 2015 के परमाणु समझौते को फिर से सक्रिय करने के लिए मशक्कत करने और ईरान के न्यायपालिका प्रमुख इब्राहीम रायसी की राष्ट्रपति चुनाव में जीत के कुछ दिन बाद उठाया गया है। 

चुनाव में जीत के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में रायसी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और क्षेत्रीय मिलिशिया के समर्थन पर बातचीत की संभावनाओं को खारिज कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश