1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में मॉल के लिए ढहाया जा रहा है हिंदू मंदिर

पाकिस्तान में मॉल के लिए ढहाया जा रहा है हिंदू मंदिर

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 24, 2016 08:27 am IST,  Updated : Feb 24, 2016 08:27 am IST

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के इस शहर में एक पुराने हिंदू मंदिर को मरम्मत के नाम पर चोरी छिपे ढहाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर मॉल (कॉमर्शियल प्लाजा) बनाने की तैयारी है। पेशा

temple- India TV Hindi
temple

पेशावर: उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक पुराने हिंदू मंदिर को मरम्मत के नाम पर चोरी छिपे ढहाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर मॉल (कॉमर्शियल प्लाजा) बनाने की तैयारी है। पेशावर के पुराने शहर करीमपुरा के निवासियों ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर को ढहाने का काम दस दिन पहले शुरू हुआ था। यह बिना किसी बाधा के लगातार जारी है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यह दोहरा अपराध है।

पहला, एक प्राचीन धरोहर को ढहाया जा रहा है और दूसरा, रिहायशी इलाके की इस जमीन पर मॉल बनाने की तैयारी की जा रही है। इलाके के लोगों ने पूरे मामले में संबंधित सरकारी विभागों की खामोशी पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इस मामले में न तो इवेक्यूई ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी), औकाफ विभाग (गैर मुस्लिमों की संपत्तियों को देखने वाला विभाग) और न ही पुरातात्विक विभाग ने कोई कार्रवाई की। उनका कहना है कि या तो ये विभाग इस अपराध में भागीदार हैं, या फिर वे इस सबसे बेपरवाह हैं।

उन्होंने ईटीपीबी के चेयरमैन सादिक उल फारूक से मंदिर गिराने की कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाए ताकि उन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके, जिनकी लापरवाही से एक प्राचीन हिंदू मंदिर का अस्तित्व मिटने की कगार पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश