1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 2500 साल पूराने ताबूत को खोला तो बाहर आई Mummy, लोगों के उड़ गए होश, देखिए Viral Video

2500 साल पूराने ताबूत को खोला तो बाहर आई Mummy, लोगों के उड़ गए होश, देखिए Viral Video

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 03:17 pm IST

मिस्र (Egypt) में पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने लोगों के सामने एक प्राचीन ममी ताबूत (Ancient Mummy Coffin) को खोला।

2500 साल पूराने ताबूत को खोला तो बाहर आई Mummy, लोगों के उड़ गए होश, देखिए Viral Video- India TV Hindi
2500 साल पूराने ताबूत को खोला तो बाहर आई Mummy, लोगों के उड़ गए होश, देखिए Viral Video Image Source : TWITTER

साक़कारा: मिस्र (Egypt) में पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने लोगों के सामने एक प्राचीन ममी ताबूत (Ancient Mummy Coffin) को खोला। इस दौरान काफी लोग मोजूद थे। जिस वक्त पुरातत्वविद प्राचीन ममी ताबूत को खोल रहे थे, उस समय वहां मौजूद लोग इसका वीडिया बना रहे थे और तस्वीरें ले रहे थे।

ताबूत से मिकली ममी

सोशल मीडिया (Social Media) पर ताबूत को खोलने का वीडिया भी वायरल (Viral Video) हो रहा है। ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इसी साल की शुरुआत में 59 सीलबंद सरकोफेगी मिले थे, जिनमें से एक को साक़कारा (Saqqara) में दर्जनों लोगों के सामने खोला गया। साक़कारा, मिस्र का एक बड़ा और काफी पुराना दफन मैदान है।

कुल 59 ताबूत मिले

मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने भी इस संबंध में एक बयान जारी किया। बयान में मंत्रालय की ओर से कहा गया कि साक़कारा के पुरातत्व क्षेत्र में कुओं के अंदर दफन 59 ताबूतों मिले थे। यह लकड़ी के ताबूत हैं और अच्छी स्थिति में हैं। मंत्रालय ने बयान में बताया कि इन ताबूतों में मिस्र के प्रीस्ट, समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों और अन्य वरिष्ठ लोगों के शव मिले हैं।

करीब 2,500 साल पहले सीलबंद किया गया था ताबूत

इन ताबूतों में से एक ताबूत को पहले बार शनिवार को खोला गया था। जिस ताबूत को खोला गया है, उसे करीब 2,500 साल पहले सीलबंद किया गया था। इस ताबूत को खोलने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ताबूत के अंदर एक ममी है, जो एक अलंकृत दफन कपड़े में लिपटी हुई है। वीडियो नीचे देखिए-

लाखों लोगों ने देखा वायरल वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर पर 5 अक्टूबर को शेयर किया गया था, जिसके आज 7 अक्टूबर की दोपहर तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। वीडिया को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। 5 अक्टूबर को ही वीडियो को करीब 10 मिलियन बार देखा जा चुका था।

कई बार में मिले 59 ताबूत

पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, शुरू में साक़कारा में 13 ताबूत और तीन कुएं मिले थे, फिर 14 ताबूतों और ताबूत मिले और फिर ऐसे ही कुल ताबूतों की संख्या 59 हो गई है। ताबूतों को प्रदर्शन के लिए गीज़ा में नए ग्रैंड मिस्र संग्रहालय में स्थानांतरित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश