1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में एक और चुने हुए प्रधानमंत्री को घर भेज दिया गया: मरियम नवाज

पाकिस्तान में एक और चुने हुए प्रधानमंत्री को घर भेज दिया गया: मरियम नवाज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2017 07:41 pm IST,  Updated : Jul 28, 2017 07:41 pm IST

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पद से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनकी बेटी मरियम नवाज ने कहा कि आज का निर्णय 2018 में नवाज शरीफ की जबर्दस्त जीत के लिए रास्ता तय करेगा।

Maryam Nawaz Sharif | AP File Photo- India TV Hindi
Maryam Nawaz Sharif | AP File Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पद से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनकी बेटी मरियम नवाज ने कहा कि आज का निर्णय 2018 में नवाज शरीफ की जबर्दस्त जीत के लिए रास्ता तय करेगा। मरियम ने कहा कि एक अन्य निर्वाचित प्रधानमंत्री को घर भेज दिया गया है लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके पिता को अयोग्य घोषित किए जाने के बावजूद ज्यादा ताकत के साथ उनकी वापसी होगी।

पनामा पेपर्स मामले पर फैसला आने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, ‘आज की घटना से वर्ष 2018 में नवाज शरीफ की शानदार जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इंशा अल्लाह उनको रोका नहीं जा सकेगा। रोक सकते हो तो रोक लो।’ एक अन्य ट्वीट में मरियम ने कहा, ‘एक अन्य निर्वाचित प्रधानमंत्री को वापस घर भेज दिया गया लेकिन जल्द-से-जल्द अधिक ताकत और समर्थन के साथ वापस आने के लिए। इंशा अल्लाह।’ कई लोग 43 वर्षीय मरियम को वरिष्ठ नेता और 3 बार के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के राजनीतिक वारिस के रूप में देखते हैं। उन्होंने जांच के दौरान शरीफ का जमकर बचाव किया।

यह मामला 1990 के दशक में उस वक्त मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए लंदन में संपत्तियां खरीदने से जुड़ा है जब शरीफ 2 बार प्रधानमंत्री रहे थे। शरीफ के परिवार की लंदन में इन संपत्तियों का खुलासा पिछले साल पनामा पेपर्स लीक मामले से हुआ। इन संपत्तियों में विदेश में बनाई गई कंपनियों का धन लगा हुआ है और इन कंपनियों का स्वामित्व शरीफ की संतानों के पास है। शरीफ परिवार की इन संपत्तियों में लंदन स्थित चार महंगे फ्लैट शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश