1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए हमले के 4 दोषियों को फांसी

पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए हमले के 4 दोषियों को फांसी

 Written By: IANS
 Published : Dec 29, 2015 03:36 pm IST,  Updated : Dec 29, 2015 03:36 pm IST

इस्लामाबाद: पिछले साल पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए जानलेवा हमले में संलिप्त पाए गए 4 आतंकवादियों को फांसी पर लटका दिया गया है। समाचारपत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने मंगलवार को एक अधिकारी के

peshawar- India TV Hindi
peshawar

इस्लामाबाद: पिछले साल पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए जानलेवा हमले में संलिप्त पाए गए 4 आतंकवादियों को फांसी पर लटका दिया गया है। समाचारपत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने मंगलवार को एक अधिकारी के हवाले से कहा कि आतंकवादी नूर सईद, मुराद खान, इनायतुल्लाह व इसरारुद्दीन को 16 दिसंबर, 2014 के स्कूल हमले के मामले में कोहाट केंद्रीय कारागार में फांसी दे दी गई।

इस आतंकवादी हमले में 150 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश बच्चे थे। पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली थी।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) की ओर से एक बयान में कहा गया कि आर्मी स्टाफ प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने दोषी आतंकवादियों के मौत वारंट पर अंतिम मुहर लगाई। इस माह की शुरुआत में इसी स्कूल हमले के दोषी चार अन्य आतंकवादियों को यहां एक सिविल जेल में फांसी दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश