1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध मलेशिया में गिरफ्तार

ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध मलेशिया में गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Jul 10, 2015 11:19 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 11:19 pm IST

कुआलालंपुर: मलेशिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। वे देश में हमले की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दोनों राजधानी कुआलालंपुर से हैं

ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध...- India TV Hindi
ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध मलेशिया में गिरफ्तार

कुआलालंपुर: मलेशिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। वे देश में हमले की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दोनों राजधानी कुआलालंपुर से हैं और उन्हें पुलिस की आतंकवाद निरोधक शाखा ने दो और सात जुलाई को अलग-अलग अभियानों के दौरान गिरफ्तार किया।

संदिग्धों की कुआलालंपुर और पड़ोसी सेलनगोर राज्य में वर्ष 2014 से लेकर कई बार मुलाकात हुई थी, जिसमें देश में आतंकवादी हमलों को लेकर चर्चा की गई थी।

पुलिस प्रमुख खालिद अबु बकर के अनुसार, इनमें से एक संदिग्ध को, जिसकी उम्र 28 है, आईएस के एक यूरोपीय सदस्य ने कुआलालंपुर में पश्चिमी देशों के प्रतिष्ठानों और मनोरंजन के कुछ स्थलों पर हमले का निर्देश दिया था।

एक अन्य संदिग्ध की उम्र 31 साल है, जो वर्ष 2014 में सीरिया में आईएस से जुड़ा था। वहां एक झगड़े में घायल होने के बाद वह मलेशिया लौट आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश