1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत

अफगानिस्तान: पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2018 04:57 pm IST,  Updated : Nov 26, 2018 04:57 pm IST

पश्चिमी अफगानिस्तान में तालिबान ने पुलिस के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 22 पुलिसकर्मी मारे गए।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

हेरात (अफगानिस्तान): पश्चिमी अफगानिस्तान में तालिबान ने पुलिस के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 22 पुलिसकर्मी मारे गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान के सुरक्षा बल लगातार देश में इस तरह के हमलों का सामना कर रहे हैं।

अफगानिस्तान में हाल के सप्ताहों में लगातार ऐसे हमले हुए हैं। इससे पहले शु्क्रवार को सेना के शिविर स्थित मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। प्रांतीय राजधानी के एक सरकारी अस्पताल के निदेशक शिर अहमद वेडा ने बताया कि रविवार को घात लगाकर किए गए इस हमले में कम से कम दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

तालिबान ने एक वाट्सएप संदेश से इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसमें 25 पुलिसकर्मियों के मारे जाने और चार के घायल होने की बात कही।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश