1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ऑस्ट्रेलियाई पीएम को देश पर आईएस के हमले की आशंका

ऑस्ट्रेलियाई पीएम को देश पर आईएस के हमले की आशंका

 Written By: IANS
 Published : Nov 24, 2015 04:52 pm IST,  Updated : Nov 24, 2015 04:53 pm IST

केनबरा: आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में देश में कभी भी आतंकवादी हमला हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के स्थानीय निवासियों को इस संभावना के

ऑस्ट्रेलियाई पीएम को...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई पीएम को देश पर आईएस के हमले की आशंका

केनबरा: आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में देश में कभी भी आतंकवादी हमला हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के स्थानीय निवासियों को इस संभावना के बारे में सचेत होने की जरूरत है।

टर्नबुल ने संसद में देश के नाम अपने पहले राष्ट्रीय सुरक्षा संबोधन में कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर हाल ही में किए गए हवाई हमलों से कमजोर हुआ है और आज बंदूकों की तुलना में अधिक स्मार्टफोन और सैनिकों की तुलना में अधिक ट्विटर खाते हैं। उन्होंने कहा, "कई सारे कदम उठाए जाने से आईएस कमजोर स्थिति में पहुंच गया है। आईएस के प्रत्यक्ष नियंत्रण वाले क्षेत्रों में भी आईएस की वैधता नहीं है।"

आस्ट्रेलिया सीरिया और इराक में आईएस के ठिकानों पर लगातार हवाई हमले करना जारी रखेगा, लेकिन उसकी वहां सेना भेजने की कोई योजना नहीं है। टर्नबुल हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन, अपेक और पूर्वी एशिया सम्मेलन में वैश्विक स्तर के नेताओं से मुलाकात कर स्वदेश लौटे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश