1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. परमाणु समझौते के बाद ईरान ने किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण

परमाणु समझौते के बाद ईरान ने किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2016 10:23 pm IST,  Updated : May 09, 2016 10:23 pm IST

तेहरान: ईरान ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है जो विश्व के शक्तिशाली देशों के साथ परमाणु समझौतों को लागू किए जाने के बाद परीक्षणों की कड़ी में ताजा परीक्षण है। ईरान की

Ballistic missile test by Iran- India TV Hindi
Ballistic missile test by Iran

तेहरान: ईरान ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है जो विश्व के शक्तिशाली देशों के साथ परमाणु समझौतों को लागू किए जाने के बाद परीक्षणों की कड़ी में ताजा परीक्षण है। ईरान की अद्र्ध सरकारी तसनीम समाचार एजेंसी ने सोमवार को सेना मुख्यालय के उप प्रमुख जनरल अली अब्दुल्लाही के हवाले से बताया कि परीक्षण किए गए मिसाइल की रेंज 2,000 किलोमीटर है जो दो हफ्ते पहले किया गया था।

अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है ईरान

परीक्षण से समझौते का उल्लंघन नहीं होने पर जोर दे रहे ईरान द्वारा यह जाहिर करने की संभावना है कि यह अपने बैलिस्टिक कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि मार्च में ईरान ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था।

परमाणु कार्यक्रम धीमा करने की वजह से ईरान से हटाए गए थे प्रतिबंध

इससे पहले ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंध को अमेरिका ने खत्म कर दिया था। वियना में स्थित अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के मुख्यालय में हुई बैठक में आईएईए ने इस बात की पुष्टि की थी कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रमों को धीमा करने का वादा पूरा किया है और इसी आधार पर अमरीका ने ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश