1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में सोने के 325 बिस्कुट जब्त

बांग्लादेश में सोने के 325 बिस्कुट जब्त

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 03:16 pm IST,  Updated : May 12, 2015 03:16 pm IST

ढाका: बांग्लादेश में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को चित्तगोंग शहर में देश के दूसरे बड़े हवाई अड्डे से 38 किलोग्राम वजन के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। यह जानकारी सीमा शुल्क

बांग्लादेश में सोने...- India TV Hindi
बांग्लादेश में सोने के 325 बिस्कुट जब्त

ढाका: बांग्लादेश में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को चित्तगोंग शहर में देश के दूसरे बड़े हवाई अड्डे से 38 किलोग्राम वजन के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। यह जानकारी सीमा शुल्क खुफिया विभाग के अधिकारियों ने दी। अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "हमें शाह अमानत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक शौचालय से 228 सोने के बिस्कुट मिले।"

अधिकारी ने बताया कि बाद में दुबई से चिटगांव आए एक यात्री के पास 37 और सोने के बिस्कुट बरामद हुए।

अधिकारियों ने बताया, "इन सोने के बिस्कुटों की कीमत लगभग 16.2 करोड़ टका (लगभग 20 लाख डॉलर) है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश