1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में 1971 युद्ध अपराधों के लिए जमात-ए-इस्लामी प्रमुख को फांसी

बांग्लादेश में 1971 युद्ध अपराधों के लिए जमात-ए-इस्लामी प्रमुख को फांसी

 Written By: Bhasha
 Published : May 11, 2016 07:32 am IST,  Updated : May 11, 2016 07:32 am IST

मोतीउर रहमान जमात का सबसे बुजुर्ग इस्लामी नेता है, जिसे 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान किए युद्ध अपराधों के लिए फांसी पर लटकाया गया।

rehman nizami hanged till death- India TV Hindi
rehman nizami hanged till death

ढाका: कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख मोतीउर रहमान निजामी को आज रात फांसी दे दी गई। मोतीउर रहमान जमात का सबसे बुजुर्ग इस्लामी नेता है, जिसे 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान किए युद्ध अपराधों के लिए फांसी पर लटकाया गया।

बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी के 73 वर्षीय नेता ने राष्ट्रपति से क्षमादान मांगने से इनकार कर दिया था। फांसी की प्रक्रिया के गवाह रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजामी को ढाका सेंट्रल जेल में मध्यरात्रि 12 बजे फांसी पर लटकाया गया।

उन्होंने बताया, फांसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है और 20 मिनट से अधिक समय तक फांसी पर लटके रहने के बाद सिविल सर्जन ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढाका के जिला मजिस्ट्रेट, जेल के इंस्पेक्टर जनरल और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जेल परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फांसी पर लटकाए जाने की प्रक्रिया के गवाह रहे। फांसी के खिलाफ उसकी आखिरी अपील 5 मई को शीर्ष न्यायालय ने खारिज कर दी थी।

राजधानी ढाका के प्राचीन हिस्से में मौजूद ढाका सेंट्रल जेल के चारों ओर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एलीट अपराध रोधी रैपिड एक्शन बटालियन ने पुलिस का सहयोग किया। जेल प्रहरियों ने इसके अंदर सुरक्षा बढ़ा दी है। जेल के सामने मौजूद सड़क पर भी बैरीकेड लगा दिए गए हैं और वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश